Begin typing your search above and press return to search.

CG News Sugercan: NH में चक्काजाम: गन्ने की कीमत बढ़ाने, भारतीय किसान संघ ने किया चक्काजाम

CG News Sugercan: गन्ने की कीमत में वृद्धि और धान खरीदी की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने कवर्धा- मुंगेली नेशनल हाईवे 130 A मुख्य मार्ग में पंडरिया के पास चक्काजाम कर दिया...

CG News Sugercan: NH में चक्काजाम: गन्ने की कीमत बढ़ाने, भारतीय किसान संघ ने किया चक्काजाम
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

CG News Sugercan: कवर्धा। गन्ने की कीमत में वृद्धि और धान खरीदी की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज कवर्धा- मुंगेली नेशनल हाईवे 130 A मुख्य मार्ग में पंडरिया के पास चक्काजाम कर दिया । इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारतीय किसान संघ का कहना कि शक्कर कारखाने में गन्ने का समर्थन मूल्य पांच वर्षों से यथावत है, जबकि बाहरी बाजार और अन्य शुगर फैक्ट्रियों में गन्ने का भाव 500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। स्थानीय किसानों को कम दर पर गन्ना बेचना पड़ रहा है, इसके चलते किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान संघ ने आरोप लगाया कि शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले अधिकांश किसानों को अब तक पूरा भुगतान नहीं किया है। भुगतान में देरी के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है जिसका खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।


प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने कहा धान खरीदी को लेकर भी किसानों में असंतोष है। संघ का कहना है कि जिले में अभी भी हजारों किसान ऐसे हैं, जो धान नहीं बेच पाये हैं। तय समय-सीमा समाप्त होने के कारण किसान अपनी उपज को लेकर चिंता करने लगे हैं। किसान संघ ने मांग की कि शेष बचे सभी किसानों का धान खरीदा जाए और इसके लिए तारीख तत्काल बढ़ाई जाए।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। राजस्व और पुलिस के अधिकारियो ने किसानों को शांत कराया और उनकी मांगो पर विचार करने शासन को अवगत कराने भरोसा दिलाया। जिसके बाद चक्कजाम समाप्त किया गया.प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने कहा कि यह आंदोलन फिलहाल सांकेतिक है। यदि किसानों की मांगों पर समय रहते ठोस फैसला नहीं लिया जाता तो संघ आने वाले दिनों में आंदोलन को विस्तार देकर और तेज करेगा।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story