CG News: संसद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की आवाज, CM विष्णुदेव ने नवनिर्वाचित सांसद लक्ष्मी वर्मा को दी बधाई...

CG News: रायपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान सीएम ने लक्ष्मी वर्मा का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्षसंजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री साय ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित रहे...
किरण सिंह देव, विधायक
अनुज शर्मा, विधायक
संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
