Begin typing your search above and press return to search.

CG News: महिला को सांप ने काटा: सड़क न होने से गांंव तक नहीं पहुंच पाई एम्बुलेंस, दूसरी महिला ने पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

Mahila Ko Pith Me Lada: जशपुर: छत्तीसगढ़ में आज भी कई ऐसे गांव है जो मूल सुविधाओं से वंचित है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला जशपुर जिले से सामने आया है, जहां सर्पदंश की शिकार हुई एक महिला को दूसरी महिला ने सड़क नहीं होने के कारण अपनी पीठ पर लादकर वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CG News: महिला को सांप ने काटा: सड़क न होने से गांंव तक नहीं पहुंच पाई एम्बुलेंस, दूसरी महिला ने पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
X
By Chitrsen Sahu

Mahila Ko Pith Me Lada: जशपुर: छत्तीसगढ़ में आज भी कई ऐसे गांव है जो मूल सुविधाओं से वंचित है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला जशपुर जिले से सामने आया है, जहां सर्पदंश की शिकार हुई एक महिला को दूसरी महिला ने सड़क नहीं होने के कारण अपनी पीठ पर लादकर वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विकास के दावे की खुली पोल

दरअसल, यह पूरा मामला बगीचा विकासखंड के दूरुस्थ चुरीलकोना गांव का है। जहां से शासन-प्रशासन के विकास के दावे की पोल को खोलते हुए एक मामला सामने आया है। जहां, एक महिला को सांप ने डस लिया, लेकिन सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस उसके गांव तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद गांव की ही एक महिला ने उसे अपनी पीठ पर लादकर वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4 से 5 किलोमीटर पैदल चली महिला

चुरीलकोना गांव में रहने वाली मुनीबाई को सांप से डस लिया था। लेकिन सड़क नहीं होने के चलते वाहन उसके घर तक नहीं पहुंच सकी। फिर क्या था चुरीलकोना गांव की रहने वाली गुनिया बाई ने मुनीबाई को अपने पीठ पर लादा और 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलकर उसे निजी वाहन तक पहुंचाया।

शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं हुआ समाधान

इसके बाद महिला को सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हई है। महिला का यह कदम शासन और प्रशासन के विकास के दावों की पोल खोल रही है। इस मामले में ग्रामिणों का कहना है कि गांव के सरपंच सचिव को कई बार गांव की इन समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज भी गांव के लोगों को सड़क सहित कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story