Begin typing your search above and press return to search.

CG News: रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर और ASI सस्पेंड़, हत्या केस में बचाने के एवज में ले रहे थे 25 हजार की घूस, एसीबी ने किया था गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम ने घूस लेते दो पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। अब एसपी ने दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

CG News: रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर और ASI सस्पेंड़, हत्या केस में बचाने के एवज में ले रहे थे 25 हजार की घूस, एसीबी ने किया था गिरफ्तार
X
By Sandeep Kumar

CG News: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पदस्थ दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपी पुलिस अधिकारियों ने हत्या केस में बचाने के एवज में शिकायतकर्ता से 50 हजार घूस की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत मिलते ही घूस की पहली किस्त 25 हजार लेते दोषी अधिकारियों को पकड़ा था। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में एसपी कोरिया ने कार्रवाई करते हुये दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति के घर निर्माण के लिये ईंट बनाने का कार्य मजदूर मोहित घसिया के द्वारा किया जा रहा था। उस कार्य में खोदे गये गढ्ढे में पानी भर गया जिससे मजूदर मोहित घसिया के बेटे की मृत्यु डूबने से हो गयी। मृतक बच्चे की मृत्यु की जांच पुलिस चौकी बचरापोड़ी के एएसआई गुरू प्रसाद यादव के द्वारा की जा रही थी।

घूस के साथ ACB ने पकड़ा

प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति को आपराधिक प्रकरण से बचाने और केस रफा-दफा करने के लिये 21 फरवरी को 50,000 रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन में एएसआई गुरू प्रसाद यादव द्वारा 22 फरवरी को 25,000 रूपये रिश्वत लेने पर सहमति दी गई।

गुरू प्रसाद यादव के चौकी से स्थानांतरण होने के पश्चात् चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ के द्वारा 23 फरवरी को प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति को रिश्वत की रकम लेकर 24 फरवरी को चौकी बुलाया गया था।

अम्बिकापुर ACB की कार्रवाई

उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति से 25,000 रूपये रिश्वत लेते हुए एसीबी अम्बिकापुर के द्वारा 24 फरवरी को रंगे हाथ पकड़ा गया। रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक गुरू प्रसाद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story