CG News: रिश्वतखोर दो कर्मचारी सस्पेंड, एसीबी ने 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था...
CG News: रिश्वतखोर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था।

Balrampur Headmaster Suspended
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों कर्मचारियों को एसीबी की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया था। दोनों के कृत्य को देखते हुये संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने यह कार्रवाई की है। निलंबित कर्मचारियों का नाम लिपिक युगल किशोर साहू व सुरेन्द्र कुमार सोनकर सहायक ग्रेड 02 है।
पढ़ें आदेश में क्या कुछ लिखा है...
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद के पत्र कमांक/स्वा. विभाग/2025/6715 दिनांक 30.10.2025 द्वारा मुकेश यादव पिता स्व. विष्णु प्रसाद यादव वाहन चालक के रिपोर्ट पर 16.10.2025 को एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के द्वारा कार्यालय मुख्य चिकि. एवं स्वा. अधिकारी जिला बालोद में पदस्थ लिपिक युगल किशोर साहू एवं सुरेन्द्र कुमार सोनकर, सहायक ग्रेड 02 को 15000-15000/- कुल 30000 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ते हुए अपराध कमांक-00/2025/धारा 7.12 पी.सी. एक्ट 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है की सूचना एवं संबंधित कर्मचारियों को निलंबन करने की अनुशंसा सहित पत्र प्राप्त हुआ है।
उल्लेखित स्थिति के आधार पर युगल किशोर साहू एवं सुरेन्द्र कुमार सोनकर, सहायक ग्रेड-02 कार्या. मुख्य चिकि. एवं स्वा.अधिकारी जिला बालोद को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरित उल्लंघन करने सहित गंभीर कदाचार का भागीदार मानते हुए एतद् द्वारा (गिरफ्तारी दिनांक 16.10.2025 से) तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला धमतरी नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
नीचे देखें आदेश
BMO निलंबित
छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी को 30 अक्टूबर को निलंबित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी सक्ती जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में पदस्थ थे। निलंबित डाॅक्टर का नाम राजेद्र कुमार पटेल है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग बिलासपुर को निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे मूलभूत नियम के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वत लेते पकड़े गए एक चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल, पद प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. पटेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रहे। इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है।
राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए डॉ. पटेल को 17 अक्टूबर 2025 से प्रभावशील निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग बिलासपुर को निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे मूलभूत नियम के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे।
