Begin typing your search above and press return to search.

CG News: रतनपुर महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट का चुनाव, आशीष सिंह ठाकुर तीसरी बार बने अध्यक्ष

CG News: सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ. आशीष सिंह ठाकुर को तीसरी मर्तबे सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है.

रतनपुर महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट का चुनाव, आशीष सिंह ठाकुर तीसरी बार बने अध्यक्ष
X
By Radhakishan Sharma

CG News: बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं जन आस्था का केन्द्र मंदिर रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का आज 10 अगस्त 2025 रविवार को ट्रस्ट कार्यालय रतनपुर में पुनर्गठन किया गया । आज की आम बैठक में सर्वसम्मति से आशीष सिंह ठाकुर को पुनः अध्यक्ष पद पर चयन कर मनोनीत किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सिंह को सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया । उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। बीते दो कार्यकाल पूर्ण कर तीसरे कार्यकाल के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हूए मॉ महामाया देवी की सेवा समर्पित भाव से करने का संकल्प दोहराया है।

बैठक में आम सहमति से अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने अपनी नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। सतीश शर्मा एवं मोती चन्द जायसवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पुजारी अरूण शर्मा,मैनेंजिंग ट्रस्टी, रितेश जूनेजा कोषाध्यक्ष एवं शैलेन्द्र जायसवाल को सहसचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

छत्तीसगढ़ की इस शक्तिपीठ केलिए केन्द्रीय आवासन राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू द्वारा रतनपुर में कारीडोर निर्माण की घोषणा की गई. जिसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ होने वाला वाला है।

आज की बैठक में आशीष सिंह ठाकुर अध्यक्ष, सतीश शर्मा उपाध्यक्ष, अरूण शर्मा मैनेंजिग ट्रस्टी, रितेश जूनेजा कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र जायसवाल सहसचिव, ट्रस्टीगण- मनराखन लाल जायसवाल, सुनील सोनथलिया, धर्मेन्द्र चन्देल, अनिल खण्डेलवाल, शरद दुबे, सन्तोष शुक्ला, शक्ति सिंह ठाकुर, विनोद गोरख, राजकुमार खुशलानी, चेतनधर शर्मा गोपाल गुप्ता एवं कपिल पाण्डेय उपस्थित रहे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story