Begin typing your search above and press return to search.

CG News: राजपत्रित अधिकारी संघ का भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह, IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों का राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा सम्मान

CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अवार्ड प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में इंद्रावती भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

CG News: राजपत्रित अधिकारी संघ का भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह, IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों का राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा सम्मान
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

नवा रायपुर, 6 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अवार्ड प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में इंद्रावती भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन पदमिनी भोई साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि अधिकारी अपने पदीय उत्तरदायित्वों का समर्पित भाव से निर्वहन करें तो वे ऐसी बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ऋषभ कुमार पाराशर का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि सभी अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर के राजपत्रित अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी।

आईएएस अवार्ड से सम्मानित ऋषभ कुमार पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि शासकीय सेवा से जुड़े हर छोटे कार्य को ईमानदारी एवं लगन से करने पर वही आगे चलकर एक बड़ी उपलब्धि का रूप लेता है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की कार्यशैली विशेषज्ञता, सकारात्मकता और प्रतिबद्धता से परिपूर्ण होनी चाहिए ताकि वे शासन की नीतिगत सफलता के प्रभावी माध्यम बन सकें।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए ऋषभ कुमार पाराशर एवं तरुण किरण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि एलाइड सर्विस हेतु निर्धारित सीमा को अन्य राज्यों की भाँति बढ़ाए जाने के लिए संघ द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस संबंध में शासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा की जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन सचिन शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने किया।

कार्यक्रम में कमल वर्मा, प्रेमलाल साहरा, अविनाश तिवारी, पूषण साहू, दिवाकर सिंह राठौर, रोशन धुरंधर , आर बी तिवारी, किरण नागेश, महेश शाकल्ले, शिव कुमार चंद्राकर, राजशेखर शर्मा, जयंत देवांगन, युगल किशोर वर्मा, अरविंद कुजूर, अभिषेक शर्मा, गिरीश काले, बदन सिंह ठाकुर, आई पी साहू, दयाशंकर देवांगन, जोहर रावटे, जय कुमार साहू, संतोष कुमार वर्मा, महेश साठिया, सोनाली तिडके, संजीत शर्मा, जगदीप बजाज, महेंद्र साहू, अनिल मालेकर, नीलमणि वर्मा, सी पी मिश्रा, दिनेश तिवारी, डी एस वर्मा, किशोरी लाल साहू सहित भारी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story