Begin typing your search above and press return to search.

CG News: रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी...1000 से की गई पूछताछ, 100 संदिग्धों के खंगाले जा रहे दस्तावेज

Raipur Police Ki Surprise Checking: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने एक साथ दबिश दी। इस दौरान 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशीय बॉर्डर के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।

CG News: रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी...1000 से की गई पूछताछ, 100 संदिग्धों के खंगाले जा रहे दस्तावेज
X

CG News

By Chitrsen Sahu

Raipur Police Ki Surprise Checking: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने एक साथ दबिश दी। इस दौरान 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशीय बॉर्डर के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ऑपरेशन समाधान के तहत छापामार कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने नए साल से पहले रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के साथ पतासाजी के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार तड़के 4 बजे ऑपरेशन समाधान के तहत सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान लोगों में हड़कंम मच गया। वहीं पुलिस ने दूसरे राज्यों से आए 1 हजार लोगों से पूछताछ की और 100 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

100 से ज्यादा संदिग्धों के खंगाले जा रहे दस्तावेज

बता दें कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के साथ पतासाजी के लिए यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर की गई। मंगलवार सुबह 4 बजे बीट वाइज टीमों ने टिकरापारा, खमतराई, उरला और मोवा थाना इलाके में एक साथ दबिश दी, जिसका नेतृत्व CSP रैंक के अधिकारियों ने किया। इस दौरान दूसरे राज्यों से आए 1 हजार लोगों से पूछताछ की गई और 100 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस लाइन में की जा रही दस्तावेजोंं की जांच

शुरूआती जांच में सामने आया कि पुलिस ने जो 100 लोगों को पकड़ा है वो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशीय बॉर्डर के रहने वाले हैं। ये सभी टिकरापारा, खमतराई, उरला और मोवा इलाके में रहते हैं। इसके अलावा ये सभी ऑटो और मजदूरी का काम करते हैं। सभी को पुलिस लाइन लाया गया, यहां उनकी दस्तावेजोंं की जांच की जाएगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story