Begin typing your search above and press return to search.

CG News Plant Accident: CG कार्बन प्लांट हादसा: 90% झूलसे तीन मजदूर वेंटिलेटर पर, मासूम की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत नाजूक

CG Plant Accident: रायगढ़ के कार्बन प्लांट में हुए हादसे में घायल नौ महीने की मासूम जिंदगी से हार गई और मौत के आगोश में चली गई।

CG News Plant Accident: CG कार्बन प्लांट हादसा: 90% झूलसे तीन मजदूर वेंटिलेटर पर, मासूम की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत नाजूक
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

10 February 2026|रायगढ़। कार्बन प्लांट हादसे में नौ महीने की मासूम झूलस गई थी। इलाज के दौरान वह भी जिंदगी से हार गई। हादसे से पहले मां, मासूम को गोद में उठाए प्लांट लेकर आई थी। मां की गोद में सुरक्षित मासूम अब इस दुनिया में नहीं रही। बच्ची का रायपुर के निजी बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में इलाज चल रहा था। आज बच्ची के शव का पोस्ट मार्टम होगा। हादसे में गंभीर रूप से झूलसे मजदूरों का रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। तीन की हालत बेहद गंभीर है, तीनों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। हादसे में घायल परिजनों की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायलों के परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर एफआईआर वापस लेने व बयान बदलने दबाव बनाने की शिकायत की है।


हादसे की कहानी

5 फरवरी को खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में बड़ा हादसा हुआ। फर्नेस को खोलते ही आग का तेज लपटें बाहर निकला और फर्नेस के आसपास काम कर रहे 8 मजदूर बुरी तरह जल गए। प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर काला तेल निकाला जाता है, जो रोड बनाने के काम आता है। आरोप है कि फर्नेस को ठंडा किए बिना खोलने के कारण यह हादसा हुआ।जोखिम भरे काम के दौरान मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए।

एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे थे

इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग हादसे का शिकार होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। साहेब लाल खड़िया (46) 80-90%, शिव खड़िया (27) 80-90%, उदासिनी खड़िया (25) 30-40% और भूमि खड़िया (9 माह) 80-90% झुलस गई थी। बच्ची ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। कौशल पटेल 70-80%, इंदीवर 80-90% और प्रिया सारथी 70-80% झुलसी है। सभी का इलाज रायपुर में जारी है। मजदूरों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story