Begin typing your search above and press return to search.

CG News: पेट्रोल-एलपीजी को लेकर CM विष्णुदेव की कमिश्नर, आईजी, कलेक्टरों के साथ हाई लेवल मीटिंग, नागरिकों से की यह अपील...

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की।

CG News: पेट्रोल-एलपीजी को लेकर CM विष्णुदेव की कमिश्नर, आईजी, कलेक्टरों के साथ हाई लेवल मीटिंग, नागरिकों से की यह अपील...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों एवं कलेक्टरों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। इस दौरान अधिकारियों को सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मीटिंग में प्रदेश के उच्च अधिकारी, कमिश्नर, आईजी एवं जिला कलेक्टर मौजूद रहे।

पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के मद्देनजर आज निवास कार्यालय में प्रदेश के उच्च अधिकारियों, कमिश्नर, आईजी एवं जिला कलेक्टरों के साथ पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

छत्तीसगढ़ में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आपूर्ति पूरी तरह सुचारु एवं सामान्य है और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

अधिकारियों को रसोई गैस व पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक एवं सप्लाई की सतत मॉनिटरिंग तथा जमाखोरी व मुनाफाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य के प्रत्येक नागरिक तक समय पर सेवाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

सीएम ने कहा...

''आज अधिकारियों एवं कलेक्टरों के साथ बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्य में आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः सुचारू एवं सामान्य है तथा इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।''

एक्स पोस्ट कर सीएम ने लिखा...

'पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के मद्देनजर आज निवास कार्यालय में प्रदेश के उच्च अधिकारियों, कमिश्नर, आईजी एवं जिला कलेक्टरों के साथ पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

छत्तीसगढ़ में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आपूर्ति पूरी तरह सुचारु एवं सामान्य है और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

अधिकारियों को रसोई गैस व पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक एवं सप्लाई की सतत मॉनिटरिंग तथा जमाखोरी व मुनाफाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य के प्रत्येक नागरिक तक समय पर सेवाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।'

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story