Begin typing your search above and press return to search.

CG News: निलंबन और बहाली का गजब खेल: जिन चार CMO को गड़बड़ी के चलते किया था सस्पेंड, सरकार ने उसी पद पर दे दी बहाली, जांच अभी जारी है....!

CG News: नगरीय प्रशासन विभाग में निलंबन और बहाली का गजब का खेल चल रहा है। उसमें भी अचरज की बात ये कि छत्तीसगढ़ की जिन चार CMO को गड़बड़ी के चलते राज्य सरकार ने निलंबित किया था, उन तीनों को उपकृत करते हुए दोबारा सीएमओ की मलाईदार कुर्सी सौंप दी है।

CG News: निलंबन और बहाली का गजब खेल: जिन चार CMO को गड़बड़ी के चलते किया था सस्पेंड, सरकार ने उसी पद पर दे दी बहाली, जांच अभी जारी है....!
X
By Radhakishan Sharma

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में निलंबन और बहाली का गजब का खेल चल रहा है। उसमें भी अचरज की बात ये कि छत्तीसगढ़ की जिन चार CMO को गड़बड़ी के चलते राज्य सरकार ने निलंबित किया था, उन तीनों को उपकृत करते हुए दोबारा सीएमओ की मलाईदार कुर्सी सौंप दी है। गजब की बात ये कि सीएमओ की कुर्सी पर काबिज रहेंगे और विभागीय जांच साथ-साथ चलती रहेगी।

नगरीय प्रशासन विभाग के आला अफसरों के इस अटपटे आदेश को लिए गए फैसले को लेकर अब विभाग से लेकर अफसरों और कर्मियों के बीच जमकर चर्चा हो रही है। जिन तीन सीएमओ को राज्य सरकार ने निलंबन की सजा सुनाई थी, जाहिरतौर पर गंभीर आरोप और गड़बडियों के आधार पर ही यह फैसला लिया गया रहा होगा। अफसर ही सवाल उठा रहे हैं कि गड़बड़ियों की जांच चल रही है, विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू होने वाली है,इस बीच राज्य सरकार का निलंबन बहाली और वह भी उसी कुर्सी पर बैठाने का आदेश जारी करना समझ से परे है। नगरीय प्रशासन विभाग के इस आदेश को लेकर अब चर्चा छिड़ चुकी है।

इस तरह जारी हुआ निलबंन बहाली का आदेश

राज्य शासन एतद द्वारा टामसन रात्रे (मु.न.पा.अ. ख वर्ग) के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृश्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, न.पं. नवागढ़ बेमेतरा में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

राज्य शासन एतद द्वारा बसंत बुनकर (मु.न.पा.अ. ) के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत तमनार, रायगढ़ में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोश के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

राज्य शासन एतद द्वारा अनुभव सिंह (मु.न.पा.अ. ख वर्ग) के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत मल्हार, (बिलासपुर) में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोश के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

राज्य शासन एतद द्वारा कोमल ठाकुर (मु.न.पा.अ. ग वर्ग) के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत गुण्डरदेही, (बालोद) में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

इनकी भी हुई निलंबन से बहाली, पढें क्या लिखा है आदेश में

राज्य शासन एतद द्वारा मुक्ता सिंह चौहान, राजस्व उप निरीक्षक के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक राजस्व उप निरीक्षक नगर पंचायत खोंगापानी में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

राज्य शासन एतद द्वारा सौरभ तिवारी सहायक वर्ग

दो के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृश्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास (यांत्रिकी प्रकोष्ठ) क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

राज्य शासन एतद द्वारा श्रीनिवास द्विवेदी स्वास्थ्य निरीक्षक के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृश्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक स्वास्थ्य निरीक्षक नगर पालिका परिषद कवर्धा में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।






Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story