Begin typing your search above and press return to search.

CG News: मुख्यमंत्री ने बजाया नगाड़ा, झूमें पत्रकार, प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव...

CG News: रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान सीएम के नगाड़ा बजाते ही समारोह में मौजूद पत्रकारों ने जमकर तालिया बजाई।

CG News: मुख्यमंत्री ने बजाया नगाड़ा, झूमें पत्रकार, प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव...
X
By Sandeep Kumar

CG News: रायपुर। सीएम विष्णुदेव रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह व “महामूर्ख सम्मेलन” में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

सीएम ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की एक गौरवशाली परंपरा रही है। रायपुर प्रेस क्लब वर्षों से होली मिलन और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य कर रहा है, यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि यह उल्लासपूर्ण पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।

इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने सीएम को अनूठे अंदाज में मिर्ची की माला पहनाकर और त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘नानसेंस टाइम्स’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री साय ने बजाया नगाड़ा, झूमे पत्रकार

होली मिलन समारोह में उमंग का तब अनोखा वातावरण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने खुद नगाड़ा बजाया। सीएम के नगाड़ा बजाते ही समारोह में उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने तालियों से स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर मुख्यमंत्री भी पत्रकार साथियों के साथ फाग गीतों और होली के उल्लास में सहभागी बने। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा, सलाहकार आर कृष्णा दास, सांसद संतोष पांडेय, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अन्य पत्रकार, अधिकारी मौजूद थे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story