CG News: मंत्रियों के प्रभार जिले में बदलाव, जानिए तीन नए मंत्रियों को किस जिले का मिला प्रभार
CG News: साय कैबिनेट के तीन पुराने मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। वही तीन नए मंत्रियों को भी जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

CG News: Raipur रायपुर। विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के प्रभार जिले में फेरबदल किया गया है। नए बने तीन मंत्रियों को भी जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंत्रियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर का प्रभार सौंपा गया है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदा बाजार भाटापारा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर रामानुजगंज जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
नए मंत्री बने गजेंद्र यादव को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजनांदगांव जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष और तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह राजनांदगांव से ही विधायक हैं। उनके पुत्र अभिषेक सिंह भी यहां से सांसद रह चुके हैं।
गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वही राजेश अग्रवाल को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
