CG News: कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अग्रवाल समाज का फूटा गुस्सा: पहले फूंका पुतला, थाने पहुंचकर FIR की माँग पढ़िये क्या है विवाद का कारण...
CG News: सोशल मीडिया में विवादित पिस्ट को लेकर कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अग्रवाल समाज का गुस्सा सड़क पर आ गया है। समाज के लोगों ने पहले फूंका पुतला, फिर थाने पहुंचकर FIR की माँग की। बढ़ते विवाद के बाद अध्यक्ष ने विवादित पोस्ट को हटा दिया है।

CG News: जशपुर नगर। कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के खिलाफ अग्रवाल समाज का गुस्सा फुट कर सड़क में आ गया है। गुरुवार के समाज के लोग कुनकुरी में एकजुट हुए और विनयशील द्वारा फेसबुक पोस्ट पर जमकर नाराजगी जताते हुए जय स्तम्भ चौक में पुतला फूंका।
पुतला जलाने के बाद रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कुनकुरी थाना पहुँचे और थाना प्रभारी को विनयशील के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। आवेदन में अग्रवाल सभा कुनकुरी के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल,राधेश्याम जिंदल और बृजभूषण अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि विनयशील ने फेसबुक पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी के लिए एक अग्रवाल की जान की क़ीमत 50 लाख है और एक आदिवासी,ओबीसी,यादव और कुम्हार की जान की क़ीमत 5 लाख है। यह पोस्ट बीएनएस की धारा 95 और 106 के अंतर्गत आपराधिक कृत्य है।प्रार्थियों का आरोप है कि विनयशील के इस पोस्ट से अग्रवाल समाज की मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है,बल्कि वर्ग संघर्ष को उकसा कर शांति व्यवस्था भंग करने और सोहद्र बिगाड़ने का प्रयास भी है।
क्या है मामला
बीते दिनों बगीचा के जरूडाड में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो कर जुलुस में घुस गया था। दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गईं थी और 22 घायल हुए थे। घटना के दूसरे दिन मृतकों के परिवार को 50 लाख और घायलो को 10-10 लाख मुआवजा की मांग को लेकर जरूडाड में धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया था।
इसमें विनयशील सहित कांग्रेसी भी शामिल हुए थे। कांग्रेसी 2021 में पत्थलगांव में माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए सड़क दुर्घटना में मृत विवेक अग्रवाल को तत्कालीन सरकार द्वारा दिए 50 लाख मुआवजे की मांग कर रहे है। जशपुर में प्रेस कांन्फ्रेंस करने के बाद विनयशील ने फेसबुक में यह पोस्ट किया था।
नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील गुप्ता का कहना है, मैंने जुरुडांड के पीड़ित परिवारों के लिए यह पोस्ट किया था। जैसे ही मुझे पता चला कि मेरे पोस्ट से अग्रवाल समाज की भावना आहत हुई है,मैंने तत्काल माफ़ी मांग ली है। भाजपा के दोहरे रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
