Begin typing your search above and press return to search.

CG News: NH 30 जाम, चिल्फी घाटी में ट्रक पलटा, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम..

CG News: चिल्फी घाटी में ट्रक पलटने से जबलपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज लंबा जाम लग गया।

CG News: NH 30 जाम, चिल्फी घाटी में ट्रक पलटा, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम..
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

CG News: कवर्धा। चिल्फी घाटी में ट्रक पलटने से जबलपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज लंबा जाम लग गया। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले पहले सड़कों की स्थिति का पड़ताल कर लें, फिर गंतव्य की ओर रवाना हो। पुलिस और प्रशासन की टीम पलटे ट्रक को ठीक करने और यातायात को दुरुस्त करने मशक्कत कर रहे हैं।

जबलपुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज लंबा जाम लगा हुआ है। चिल्फी थाना क्षेत्र के नागमोरी घाट में चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक के पलटने के बाद से रायपुर से जबलपुर की ओर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और यात्री बसें घंटों जाम में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही चिल्फी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक हटाने का काम शुरू किया है। थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि चिल्फी घाट में खतरनाक मोड़ और संकरी सड़क के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story