CG News: आश्रम में भूत! और फिर छात्राओं के बीच मच गई अफरा तफरी; शिक्षिका ने फैलाया भ्रम, पढ़िये फिर क्या हुआ

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
07 फरवरी 2026: कांकेर। एक शिक्षिका ने ऐसा भ्रम फैलाया; आश्रम में रहने वाली छात्राओं के बीच अफरा तफरी मच गई. दरअसल एक शिक्षिका की कारस्तानी के चलते यह सब हुआ. शिक्षिका ने आश्रम में भूत प्रेत का ऐसा भ्रम फैलाया कि सब दहशत में आ गए.
शासकीय कन्या आश्रम में एक शिक्षिका द्वारा छात्राओं को भूत-प्रेत भगाने के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद आश्रम पहुंची जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने शिक्षिका को मौके पर ही फटकार लगाते हुए ऐसे काम से दूर रहने को कहा.
छात्राओं और आश्रम में कार्यरत महिला कर्मचारी के अनुसार, शिक्षिका काकोली देवनाथ ने आश्रम में भूत-प्रेत होने की बात कहते हुए छात्राओं के मन में डर बैठाने का काम कर थी थी. शिक्षिका की इस हरकत से तंग आकर शिकायत की गई, जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर छात्रावास पहुंची.
आश्रम में मिली शिक्षिका को मौके पर ही जिला पंचायत सदस्य ने जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा, छात्राओं के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि शिक्षिका पर पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं. फिलहाल, पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है. सवाल यह भी उठ रहा है, बिना ड्यूटी के आश्रम में शिक्षिका की मौजूदगी कैसे रही.

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
