Begin typing your search above and press return to search.

CG News: जब कलेक्टर बने गणित के शिक्षक: चॉक पकड़कर समझने लगे गणित के सवाल...

CG News: प्रशासनिक कामकाज के बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल स्कूल पहुंचे। प्रभारी प्राचार्य और शिक्षक बिना बताए गायब मिले। पढ़ाई का स्तर जानने क्लास में पहुंचे। बच्चे सवालों का जवाब न्ही दे पा रहे थे। टीबी कलेक्टर ने चाक पकड़ी और गणित के सवाल हाल करने लगे। बच्चों को प्रमेय हल करने की सरल तरीका भी बताए।

CG News: जब कलेक्टर बने गणित के शिक्षक: चॉक पकड़कर समझने लगे गणित के सवाल...
X
By Radhakishan Sharma

CG News: बिलासपुर। कलेक्टर ने बच्चों की कक्षा में पहुंचकर शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। कक्षा नवमीं में सामान्य अंग्रेजी और दसवीं में गणित की पढ़ाई हो रही थी। पूछताछ में सामान्य से सवालों के जवाब बच्चे नहीं दे पाए। अंग्रेजी की लाईनें ठीक से पढ़ने एवं हिज्जे में उन्हें दिक्कतें हो रही थीं। कक्षा दसवीं में बच्चों को कलेक्टर ने पाईथागोरस नियम की सरल व्याख्या कर समझाया।


कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बच्चों से उनके भावी करियर की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने में लग जाइए। सफलता जरूर हाथ लगेगी। देश एवं समाज में जितने भी बड़े लोग हुए हैं, सबने जीवन की शुरूआत में ही सपने देखे और उसे प्राप्त करने के लिए जी-तोड़ मेहनत किया। स्कूल के अलावा घर में भी पाठ को दोहराने की सलाह दी। कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल कूद के साथ भी जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत बताई।


हाई स्कूल हरदी का किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता एवं सेवा अभियान के तहत तखतपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज हाई स्कूल हरदी का अचानक दौरा किया। जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में साथ थे। बिना अवकाश स्वीकृति के प्रभारी प्राचार्य रमेश साहू एवं शिक्षक निर्मल शर्मा नदारद पाये गये। उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


जब नाराज हुए क्लेक्टर

स्कूल के अंदर और बाहर गंदगी का आलम देख कलेक्टर बेहद नाराज हुए। उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण परिसर को साफ-सफाई करने की सख्त लहजे में हिदायत दी।


प्राचार्य एवं शिक्षक नदारद, शो-कॉज नोटिस

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य व शिक्षक बिना सूचना के नदारद पाए गए। नाराज कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी करने डीईओ को निर्देश जारी किया।

Next Story