Begin typing your search above and press return to search.
CG News: हटाए गए भारत स्काउट्स गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव, अब ये होंगे नए आयुक्त
CG News:भारत स्काउटस एवं गाइड्स के छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। वह महज 14 माह ही इस पद पर रह पाए। उनकी जगह इंदरजीत सिंह चावला को राज्य मुख्य आयुक्त बनाया गया है।

CG News: रायपुर। भारत स्काउटस एवं गाइड्स के छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव को हटा दिया गया है उनकी जगह महासमुंद के इंदरजीत सिंह खालसा को आज मुख्य आयुक्त स्काउटस एवं गाइड नियुक्त किया गया है।
भारत स्काउटस एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त के पद पर 31 जुलाई 2024 को सोमनाथ यादव बिलासपुर जिला बिलासपुर को नामांकित किया गया था। राज्य शासन द्वारा अब राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव के नामांकन को निरस्त कर दिया गया है। उनकी जगह आगामी नवीन कार्यकाल हेतु इंदरजीत सिंह खालसा जिला महासमुंद को राज्य मुख्य आयुक्त के पद पर नामांकित किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने यह आदेश जारी किया है।
देखें आदेश
Next Story
