CG News: इस अफसर को सरकार का भी नहीं रहा डर: सरकारी आदेश को दरकिनार कर अब भी कुर्सी पर काबिज, अश्लील डांस में पैसा लुटाने के मामले में कमिश्नर ने किया था सस्पेंड
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में प्रशासनिक नियम कायदे को ताक पर रखकर तत्कालीन एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने अश्लील डांस में शिरकत की और जमकर पैसे लुटाए थे। अचरज की बात है, डिप्टी कलेक्टर मरकाम अब भी एसडीएम की हैसियत से दफ्तर आ रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। पढ़िए कलेक्टर गरियाबंद ने क्या कहा....

इमेज सोर्स- NPG News
10 February 2026|रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में प्रशासनिक नियम कायदे को ताक पर रखकर तत्कालीन एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने अश्लील डांस में शिरकत की और जमकर पैसे लुटाए थे। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य शासन ने एसडीएम को निलंबित करते हुए अटैच कर दिया था। अचरज की बात है, डिप्टी कलेक्टर मरकाम अब भी एसडीएम की हैसियत से दफ्तर आ रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। प्रशासनिक रिकॉर्ड के मुताबिक, मैनपुर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार अभी भी देवभोग एसडीएम के पास है।
जिले में 9 जनवरी को ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। बार डांसरों ने कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए अश्लील डांस किया था। यहां तत्कालीन एसडीएम मरकाम वीडियो बनाते डांसरों पर पैसे उड़ाते नजर आए थे। आयोजन की अनुमति भी एसडीएम मरकाम ने दी थी। वीडियो सामने आने और शिकायत के बाद कमिश्नर ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। इस संंबंध में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने कहा कि कोई आदेश नहीं मिलने का हवाला देकर वे दोबारा कुर्सी पर बैठे है। उन्हें पुलिस की मदद से हटाया जाएगा।
निलंबन आदेश को हाई कोर्ट में दी थी चुनौती
बार डांसरों का वीडियो बनाते, उन पर पैसे लुटाने का वीडियो वायरल होने के बाद 16 जनवरी को कमिश्नर ने तुलसीदास मरकाम को डिप्टी कलेक्टर पद से निलंबित कर दिया था। निलंबन आदेया को चुनौती देते हुए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद 29 जनवरी को हाई कोर्ट ने निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी।
हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए तुलसीदास मरकाम 30 जनवरी से मैनपुर एसडीएम कार्यालय में जाकर कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने कार्यालयीन पत्रों का उपयोग कर कलेक्टर और कमिश्नर से पत्राचार भी कर लिया। कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने बताया कि मैनपुर एसडीएम की आईडी इसलिए ब्लॉक की गई है, ताकि तुलसीदास मरकाम कोई सुनवाई या सरकारी कार्रवाई न कर सकें।
ये है मामला
गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थी। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आईं। डांस का कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को निर्धारित था। बैनर पोस्टर के साथ जमकर प्रचार किया गया था।
कार्यक्रम में SDM के लिए रिजर्व सीट
8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को SDM तुलसीदास मरकाम शामिल हुए। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी। अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे। कई ने लड़कियों को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की। 10 जनवरी को आयोजन में अश्लीलता को लेकर थाने में लिखित शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
