Begin typing your search above and press return to search.

CG News: देह व्यापार का धंधा कर रही थी महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News: कबीरधाम। गांव में दो महिलाओं द्वारा देह व्यापार करने के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था। परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।

CG News: देह व्यापार का धंधा कर रही थी महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

CG News

By Radhakishan Sharma

CG News: कबीरधाम। गांव में दो महिलाओं द्वारा देह व्यापार करने के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था। परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।

कबीरधाम पुलिस समाज विरोधी एवं अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए एसपी धर्मेंद्र सिंह छवि के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 जुलाई को भिभौरी ग्राम के ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष गांव में दो महिलाओं के द्वारा देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों में शामिल रहने की सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार महिलाओं के द्वारा गांव में देह व्यापार का संचालन किया जाता है। यहां नए-नए पुरुष आए दिन आते रहते हैं और मकान में संदिग्ध गतिविधियां चलती रहती है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों और युवाओं में बुरा असर पड़ रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर अनीता पिता राजू पाटले उम्र 21 वर्ष एवं अंजू सतनामी पिता बन चकना उम्र 31 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भिभौरी थाना सहसपुर लोहारा को हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170/126,135(3) के तहत इस्तगासा पेश कर एसडीएम न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेजा है। कार्रवाई में एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई के निर्देश पर एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल के नेतृत्व में एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई है। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज विरोधी एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Next Story