Begin typing your search above and press return to search.

CG News: दारू नहीं पिलाया तो दोस्त ने कर दी हत्या, टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर झाड़ियों में छुपाया लाश...

CG News: छत्तीसगढ़ में शराब नहीं पिलाने पर दोस्त ने अपने साथी की टंगिया मार कर हत्या कर दी। घटना की शिकायत के 8 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG News: दारू नहीं पिलाया तो दोस्त ने कर दी हत्या, टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर झाड़ियों में छुपाया लाश...
X
By Sandeep Kumar

CG News: भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पिलाने की बात को लेकर अपने साथी की टंगिया मार कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पुलिस से बचने शव को झाड़ियों में छुपा दिया था। घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

10 फरवरी को सूचना मिली कि मेहता नगर बस्ती भाटापारा थाना भाटापारा शहर में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंच जाँच की, जिसमें युवक का शव सोनू गायकवाड ग्राम पेंडरी-भटभेरा निवासी का होना पाया गया। मृतक सोनू गायकवाड करीबन 6 माह पूर्व से मेहता नगर में आकर रोजी मजदूरी का काम करता था। अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से युवक के गर्दन पर वारकर हत्या की थी। घटना में अपराध क्र. 40/2026 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी भावना गुप्ता द्वारा युवक की हत्या करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस घटनास्थल के आसपास व मोहल्ले में रहने वाले के लोगों से पूछताछ की, जिसके आधार पर आरोपी लक्की भारद्वाज को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि घटना को आरोपी द्वारा शराब पिलाने की बात को लेकर मृतक सोनू गायकवाड से झगड़ा किया था, इस दौरान आरोपी ने टंगिया से गले में वार कर दोस्त की हत्या कर दिया था। घटना पश्चात आरोपी द्वारा टंगिया को को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ी में छुपा दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। प्रकरण में आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आरोपी का नाम

लक्की भारद्वाज उम्र 20 वर्ष निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर

मृतक का नाम

सोनू गायकवाड निवासी ग्राम पेंडरी भटभेरा वर्तमान निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story