Begin typing your search above and press return to search.

CG News: कुकर ब्लास्ट: खाना बनाते वक्त कुकर हुआ ब्लास्ट, मिड-डे-मिल की रसोइया महिला झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती

CG News: स्कूल में मध्याह्न भोजन तैयार करने के दौरान कुकर ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते महिला रसोइया झुलस गई। उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कुकर ब्लास्ट: खाना बनाते वक्त कुकर हुआ ब्लास्ट, मिड-डे-मिल की रसोइया महिला झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती
X
By Radhakishan Sharma

CG News: धमतरी। जिले के ग्राम मडेली के शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन बनाने के दौरान कुकर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में रसोई का काम करने वाली महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। झुलसी महिला को पहले उप स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों के मुताबिक महिला 15 प्रतिशत झुलसी है। उसका उपचार किया जा रहा है।

धमतरी जिले के मडेली गांव में रहने वाली 55 वर्षीय केशरी यादव शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा में मिड-डे-मिल योजना के तहत बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही थीं। गुरुवार दोपहर वे दाल पका रही थीं और साथ ही बगल में सब्जी भी पक रही थी। इसी दौरान जब उन्होंने कुकर को नीचे उतारने की कोशिश की, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और कुकर फट गया। धमाके के साथ निकले भाप और गर्म पानी सीधे महिला के चेहरे और सीने पर आ गए। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के समय स्कूल में मौजूद शिक्षक और अन्य लोग तत्काल रसोई कक्ष की ओर दौड़े।

वहां झुलसी महिला को तड़पता देखकर सभी घबरा गए। शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में झुलसी महिला का उपचार किया जा रहा है। घायल महिला के परिजनों ने मुआवजे के अलावा मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा शिक्षा विभाग द्वारा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story