Begin typing your search above and press return to search.

CG News: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण: मकान मालिक के खिलाफ पुलिस ने किया FIR...

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर वसंत विहार से लगे सूर्या विहार में एक मकान को प्रार्थना भवन में बदलकर आने वाले लोगों का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है।

CG News: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण: मकान मालिक के खिलाफ पुलिस ने किया FIR...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

2 February 2026| बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर वसंत विहार से लगे सूर्या विहार में एक मकान को प्रार्थना भवन में बदलकर आने वाले लोगों का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। संगठन के लोगों ने हिंदुओं को प्रलोभन देकर मतांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने मकान मालिक समेत 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि रविवार की सुबह वसंत विहार के पास धर्मांतरण को लेकर हंगामे की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि सूर्या विहार रायल पैलेस के पीछे रहने वाले जेम्स सिंह ने अपने मकान को प्रार्थना भवन का रूप दिया है। वह अपने मकान में हिंदुओं को प्रलोभन देकर घर में बुलाता था। हिंदुओं को प्रलोभन देकर मतांतरण करने के लिए बरगलाने के साथ-साथ डराता भी था। रविवार को उसके घर पर कई लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। इसकी जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व आसपास के लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद मकान मालिक जेम्स सिंह समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने मकान मालिक और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


ग्रामीण इलाकों में स्लम बस्तियों में चल रहा धर्मांतरण का खेल

शहर की स्लम बस्तियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का मामला लगातार सामने आ रहा है। दो महीने के अंतराल में धर्मांतरण के चार मामले सामने आ गए हैं। सिरगिट्टी के अलावा मस्तूरी और पचपेड़ी क्षेत्र से तीन मामले सामने आए। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस की दबिश और लगातार विरोध के बाद भी धर्मांतरण का खेल जारी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story