Begin typing your search above and press return to search.

CG News: कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार: कलेक्टर गौरव सिंह “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” में कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

CG News: रायपुर जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” को कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

CG News: कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार: कलेक्टर गौरव सिंह “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” में कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
X
By Anjali Vaishnav

CG News: रायपुर। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज वायरमैन सुधा वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 रायपुर, स्पेशलिस्ट पीडियाट्रिसिएन डॉ विकास तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र 2 चरौदा आरंग, शिक्षक मोहम्मद अरशद खान ने चौबे कॉलोनी मायाराम सुरजन स्कूल, हेल्थ ऑफीसर छत्रपति देवांगन ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 टीला, अभनपुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 11 कर्मचारियों को ई-कार्ड और एसएमएस के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कर उन्हें सामाजिक सरोकार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Next Story