Begin typing your search above and press return to search.

CG News: छत्तीसगढ़ में तेंदुआ बना खतरा, प्रदेश के इस इलाके में सड़क पर दिखे दो तेंदुए, CCTV में कैद हुई तेंदुए के शिकार की घटना, देखें वीडियो

धमतरी से 10 किलोमीटर दूर सिहावा रोड में ढाबे के पास पहुंचे तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया। यह घटना ढाबे के सीसीटीवी में कैद हो गई। तेंदूए के आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

CG News: छत्तीसगढ़ में तेंदुआ बना खतरा, प्रदेश के इस इलाके में सड़क पर दिखे दो तेंदुए, CCTV में कैद हुई तेंदुए के शिकार की घटना, देखें वीडियो
X

CG News

By Radhakishan Sharma

धमतरी। शहर से 10 किलोमीटर दूर सिहावा रोड में तेंदुआ ने कुत्ते का शिकार किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह पूरी घटना शनिवार की शाम 5:00 बजे की है।

सिहावा रोड पर मथुराडीह और सियादेही के बीच स्थित राजा ढाबा के पास एक कुत्ते का शिकार शनिवार शाम तेंदुआ ने किया। जिसका सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया। राजा ढाबा में लगे सीसीटीवी में पूरा वीडियो फुटेज कैद हुआ है। इसके 2 घंटे बाद शाम करीबन सात बजे दो तेंदुए सड़क पर फिर दिखे। जिसके चलते थोड़ी देर के लिए वाहनों का आवामन रुक गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। यहां तेंदुआ के पद चिन्ह स्पष्ट रूप से देखे गए। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। रेंजर आरके तिवारी ने बताया कि जंगल क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग में जंगली जानवरों का आवागमन शुरू हो गया है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को शाम के बाद घर से निकलने से मना किया गया है। बता दें कि मथुराडीह के जंगल में मखना हाथी भी विचरण कर रहा है। हाथी और तेंदुए की आमद से ग्राम भोयना, मथुराडीह समेत आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।

रेंजर के अनुसार तेंदुए का प्रिय भोजन कुत्ता है। ढाबा के आसपास कुत्तों का झुंड रहता है इस कारण ढाबा के पास तेंदुआ आ जाता है। आसपास के ग्रामीणों को शाम से लेकर सुबह तक जंगल की ओर नहीं जाने के लिए सावधान किया गया है। क्योंकि यहां तेंदुआ के अलावा घटनास्थल से सात से आठ सौ मीटर की दूरी पर हाथी भी विचरण कर रहा है।

Next Story