CG News-छात्रा के साथ दुष्कर्म-मर्डर! आरोपियों पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने रखा 25 हजार का इनाम, फोन नंबर भी किया जारी
CG News-छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नाबालिग के कत्ल की गुत्थी अब तक के अनसुलझी है। आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। ऐसे में आरोपियों का पता बताने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने इनाम की घोषणा की है।

CG News-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों नाबालिग की लाश सेंदरी जंगल में मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के तीन दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। रेप-हत्या जैसे जघन्य अपराध के बाद भी आरोपी खुले आसमान में आराम से सांस ले रहे है। अब इस मामले में शामिल आरोपियों का पता बताने पर 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े ने यह ऐलान किया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति आरोपियों के बारे में बताता है तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे 25 हजार इनाम दिया जाएगा। रेखा राजवाड़े ने इसके लिए दो मोबाइल नंबर 8959621710, 9406345770 भी जारी किया है।
दरअसल, ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। गांव में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका बीते शुक्रवार (25 अप्रैल) की सुबह महुआ बिनने के लिए जंगल गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। ग्रामीणों ने बालिका की लाश दूसरे दिन जंगल में देखी। शव नग्न अवस्था में था।
आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव को जंगल में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गये। शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किसने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण मांग कर रहे है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।
