CG News: छह महिलाओं को मिला अहम दायित्व, भाजपा की नई टीम घोषित
BJP Politics: बिलासपुर भाजपा की नई टीम ने कमान संभाल ली है।लिस्ट में 17 नाम शामिल है।, आइए आपको पूरी सूची दिखाते हैं।

CG News
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर की जिला शहर टीम ने कमान संभाल ली है। जिला शहर के पदाधिकारियों की आज विधिवत घोषणा कर दी गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री संगठन पवन साय के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कुल 17 पदाधिकारियों के नामों के सूची की घोषणा कर दी है।
खास बात यह है कि पांच महिलाओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जिला टीम में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री सहित मीडिया प्रभारी के पद रखे गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, अजित भोगल, संतोष कौशिक, अश्विनी शर्मा को स्थान दिया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी सोमेश तिवारी और प्रदीप कौशिक को मिली है, वहीं देवेंद्र कौशिक, रानू सिदार, शुक्रिता लहरे, रितेश सिंघल, चन्दना गोस्वामी, गायत्री दुबे मंत्री बनाए गए हैं।
गुलशन ऋषि को कोषाध्यक्ष और राकेश चंद्राकर को फिर से कार्यालय मंत्री की जवाबदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी का दायित्व यथावत रखते हुए केके शर्मा को मीडिया की कमान सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी को शुभाकामनाएं देते हुए बेहतर तालमेल और टीम भावना से कार्य कर पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए संकल्पों को दोहराया है।
