Begin typing your search above and press return to search.

CG News: दो बड़ी आगजनी: बिलासपुर में पेंट्स व खैरागढ़ में डामर प्लांट में लगी आग, पहले हुआ जोरदार ब्लॉस्ट फिर लगी आग

CG News: छत्तीसढ़ में आज दो बड़ी आगजनी घटना घटी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से 23 किलोमीटर जालबांधा एरिया में डामर प्लांट और बिलासपुर के इंडिस्ट्रियल एरिया में पेंट्स प्लांट में आग लग गई।

CG News: दो बड़ी आगजनी: बिलासपुर में पेंट्स व खैरागढ़ में डामर प्लांट में लगी आग, पहले हुआ जोरदार ब्लॉस्ट फिर लगी आग
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

16 February 2026|बिलासपुर। खैरागढ़। छत्तीसढ़ में आज दो बड़ी आगजनी घटना घटी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से 23 किलोमीटर जालबांधा एरिया में डामर प्लांट और बिलासपुर के इंडिस्ट्रियल एरिया में पेंट्स प्लांट में आग लग गई। डामर प्लांट में पहले जोरदार ब्लॉस्ट हुआ फिर आग की लपटें उठनी लगी।

खैरागढ़ मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर जालबांधा क्षेत्र के डामर पलांट के केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह 11 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद फैक्ट्री के एक कोने में भीषण आग लग गई, जो अभी तक और बढ़ते जा रहा है। आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की टीम लगातार लगी हुई है, लेकिन आग पर काबू अभी तक नहीं पाया जा सका है।

दूसरी बड़ी घटना बिलासपुर में घटी।बिलासपुर शहर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केमिकल और पेंट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, आग तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम में लगी, जिसे स्थानीय लोग “विकास पेंट” के नाम से संचालित बता रहे हैं। गोदाम में ज्वलनशील केमिकल और पेंट रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं थे। अब प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और औद्योगिक क्षेत्र के अन्य गोदामों की भी सुरक्षा जांच की मांग की जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story