Begin typing your search above and press return to search.

CG News: बिहार को मिले जनादेश पर CM विष्णुदेव बोले-लोकतंत्र और सुशासन की जीत...

CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा-नीत गठबंधन पर विश्वास जताया है

CG News: बिहार को मिले जनादेश पर CM विष्णुदेव बोले-लोकतंत्र और सुशासन की जीत...
X
By Sandeep Kumar

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा-नीत गठबंधन पर विश्वास जताया है। यह जीत अन्य तमाम चुनावों की तुलना में और भी बड़ी है।

उन्होंने कहा कि अक्सर सत्ता में रहने के बाद दलों को एंटी इंकम्बेंसी का सामना करना पड़ता है, लेकिन भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा-नीत गठबंधनों ने यह साबित किया है कि यदि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे तो उसे बार-बार जनता का आशीर्वाद मिलता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास को नई गति देगी। उन्होंने बिहार के निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ भी दीं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story