Begin typing your search above and press return to search.

किसानों की जमीनों पर डाका! अब इस कंपनी के नाम पर जमीन छीनने की कोशिश

CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों की जमीन किसी न किसी तरह से छीनने की कोशिश जारी है। आदिवासी पंडो का मामला शांत नहीं हुआ है कि अब एक निजी कंपनी का नाम भी जमीन मामले में आ गया है।

किसानों की जमीनों पर डाका! अब इस कंपनी के नाम पर जमीन छीनने की कोशिश
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Anjali Vaishnav

बलरामपुर। 11 मार्च 2026| जिले के सामरी थाने में पहुंचा आवेदन चौंकाने वाला है। खेती- बाड़ी का काम कर रहे दो भाइयों ने हिंडालको कम्पनी के नाम पर जमीन छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि जमीन न देने पर धमकी भी दी जा रही है। दो भाइयों ने थाने में आवेदन दिया है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा दी है। भाइयों ने कहा है कि जमीन लेने की कोशिश करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामला जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव तक पहुंच गया है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

पूरा मामला सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम राजेंद्रपुर का है। वहां के दो भाइयों दशरथ नगेशिया और चंद्रदेव नगेशिया ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि वे अपनी पैतृक जमीन पर निवास कर रहे हें और वहीं खेती का काम भी कर रहे हैं। इसके जरिए पूरे परिवार का गुजारा हो रहा है। भाइयों ने लिखित शिकायत में कहा है कि कुछ माह से उनकी जमीन को लेने का प्रयास किया जा रहा है और धमकाया भी जा रहा है। आवेदनमें कुछ नाम लिखे गए हैं, जिनमें आरिफ अंसारी, नजबूल अंसारी, मन्नीलाल यादव, श्याम गुप्ता, छत्रपाल नगेशिया के नाम शामिल हैं। आवेदन में कहा गया है कि ये सभी रुपये- पैसे का लालच देते हैं और धमकी देकर कहते हैं कि अपनी जमीन को अनुबंध कर हिंडालको कंपनी को दे दो। इतना ही नहीं पूरे परिवार को गायब करने की धमकी का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। दोनों भाइयों ने कहा है कि उन्हें रात में भी आकर धमका कर परेशान किया जा रहा है, इससे जीना हराम हो गया है। मानसिक रूप से पूरा परिवार परेशान है। धमकाने वालों ने यहां तक कहा है कि उनकी पहुंच ऊपर तक है और जमीन नहीं दोगे को पूरी तरह बर्बाद हो जाओगे। आवेदन में परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। अभी तक इस प्रकरण में पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया है।

सिंहदेव ने दिया आश्वासन

दोनों भाइयों दशरथ और चन्द्रदेव नगेशिया ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी है। इसपर सिंहदेव ने उन्हें कहा है कि चिंता करने की जरुरत नहीं है, कोई भी किसी की जमीन जबरन नहीं ले सकता। सिंहदेव ने खुद भी पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story