Begin typing your search above and press return to search.

CG News: आबकारी दरोगा की नियुक्ति में खेल! पहले निरस्त फिर 3 दिन बाद सूची जारी, आरोप गंभीर

CG News: आबकारी विभाग ने 80 उप निरीक्षकों के पदस्थापना सूची जारी कर दी है। तीन दिन जारी सूची में जमकर खेला किया है। पहले तबादला सूची काे निरस्त कर दिया गया था। सूची निरस्त करने के तीन दिन बाद सूची जारी कर दी है। इसे लेकर आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

CG News: आबकारी दरोगा की नियुक्ति में खेल! पहले निरस्त फिर 3 दिन बाद सूची जारी, आरोप गंभीर
X
By Radhakishan Sharma

Abkari Daroga Ki Niyukati Me Khel: रायपुर। आबकारी विभाग ने 80 उप निरीक्षकों के पदस्थापना सूची जारी कर दी है। तीन दिन जारी सूची में जमकर खेला किया है। पहले तबादला सूची काे निरस्त कर दिया गया था। सूची निरस्त करने के तीन दिन बाद सूची जारी कर दी है। इसे लेकर आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

80 आबकारी उप निरीक्षकों की सूची में 19 ऐसे उप निरीक्षक हैं जिनका अंर्तजिला स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण आदेश और सूची में जारी उप निरीक्षकों की सूची को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बनने लगी है। जिन 19 लोगों के नाम को सूची में शामिल किया गया है, उसे लेकर विवाद की स्थिति बनने लगी है। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

पुरानी और नई सूची पर नजर डालें तो बिलासपुर और कोरबा में बड़े बदलाव नजर आते हैं। नई पदस्थापना के मुताबिक बिलासपुर में 5 और कोरबा में 4 उप निरीक्षकों को दूसरे जिले से भेजा गया है। वहीं दुर्ग में दो और रायपुर, रायगढ़, धमतरी, सूरजपुर जैसे जिलों में भी एक-एक बदलाव हुए हैं।

तबादला सूची में इनका है नाम

नेहा पांडेय, दीक्षा पाल, देवाशीष, टिकेन्द्र कुमार, पप्पू डडसेना, पंकज जायसवाल, चंचल साहू, लक्ष्मी, अंकित कुमार, देवेंद्र कुमार, अविनाश कुरें, चंद्रभान साह, राकेश कुमार, अजय कुमार व शशिकांत।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story