CG New Ministerial Department: नए मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, पढ़िये गजेंद्र, खुशवंत और राजेश अग्रवाल को कौन सा विभाग मिला, किन मंत्रियों के विभागों में हुई कटौती?
CG New Ministerial Department: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद उन्हें विभागों का बंटवारा कर दिया है। पढ़िये गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को कौन सा विभाग मिला।

CG New Ministerial Department: रायपुर। तीन नए मंत्रियों को विभाग मिल गए हैं। आज सुबह राजभवन में शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीनों नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। देखिए किन मंत्रियों से विभाग लेकर नए मंत्रियों को दिए गए हैं। नए मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं....
गजेन्द्र यादव, मंत्री स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
गुरु खुशवंत साहेब. मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
राजेश अग्रवाल, मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
देखिए किन मंत्रियों से विभाग लेकर नए मंत्रियों को दिए गए
गजेन्द्र यादव को मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग, विधि एवं विधायी कार्य सौंपा गया है। मालूम हो कि बृजमोहन अग्रवाल के पास पहले स्कूल शिक्षा विभाग था। रायपुर सांसद बन जाने स्कूल शिक्षा विभाग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अपने पास रख लिया था। विधि और विधायी कार्य विभाग डिप्टी सीमए अरूण साव के पास था। उनसे यह विभाग लेकर गजेन्द्र यादव को दिया गया हैं।
गुरू खुशवंत साहेब मंत्री कौशल विकास, तकतनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास। बता दें कि कौशल विकास पहले केदार कश्यप के पास था। वहीं, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास था। दोनों मंत्रियों से यह विभाग लेकर गुरु खुशवंत साहेब को दिया गया हैं...
राजेश अग्रवाल मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व। ये सारे विभाग पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 20, 2025
सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।
सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/QU2UfEyJBf
