Begin typing your search above and press return to search.

CG Naxalite Surrender: CG में 9 नक्सलियों का सरेंडर...नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका, दो पर घोषित था लाखों का इनाम

9 Naxali Ne Kiya Surrender: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस के सामने 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें से 2 नक्सली पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

CG Naxalite Surrender: CG में 9 नक्सलियों का सरेंडर...नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका, दो पर घोषित था लाखों का इनाम
X
By Chitrsen Sahu

9 Naxali Ne Kiya Surrender: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, 6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने हथियार सहित सरेंडर किया है।

नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका

बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को 6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने गरियाबंद पुलिस के सामने अपने हथियार डाले हैं, जो कि लंबे समय से नक्सल संगठन में एक्टिव थे। साथ ही कई बड़ी वारदातों में भी शामिल थे। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें से दो पर 8-8 रुपए का इनाम भी घोषित था।

इन 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

  1. अंजू उर्फ कविता, जो 2010 से DVCM-SDK एरिया कमेटी सचिव के रूप में एक्टिव थी।
  2. सरूपा, जो पीएम पद पर 2024 से सक्रिय थी।
  3. रतना उर्फ योगेश, पार्टी सदस्य।
  4. गोविंद उर्फ रंजीत, जो ब्यूरो LGS कमाण्डर के रूप में 2010 से एक्टिव था।
  5. बलदेव उर्फ वामनवट्टी उर्फ बलदेव मासा, जो DVCM , सीनापाली एरिया कमेटी में सचिव के रूप में 2008 से एक्टिव था।
  6. सोनी उर्फ बुदरी, जो सीनापाली एरिया कमेटी में कमाण्डर के रूप में 2010 से एक्टिव थी।
  7. उषा उर्फ राजेश्वरी उर्फ जती पुष्पा उर्फ आवल्यू बालम्मा, जो DVCM , टेक्नीकल टीम सदस्य के पद पर थी।
  8. नवीता, जो पार्टी सदस्य थी।
  9. डमरू, जो DVCM KKBN के पद पर था।



मुठभेड़ में 4 महिला सहित 6 नक्सली ढेर

बता दें कि इससे पहले सुरक्षाबलों को बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। दरअसल, सुरक्षाबलों ने दो दिनों तक चले मुठभेड़ में 4 महिला सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े नक्सली भी शामिल है। जिनके शव के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

दो दिनों के मुढ़भेड़ में 6 नक्सली हुए ढेर

दरअसल, DRG के जवानों को 17 जनवरी की सुबह सूचना मिली की नेशनल पार्क इलाके में नक्सली लीडर पापाराव सहित भारी संख्या में नक्सली मौजूद है, जिसके बाद टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली और उनका सामना नक्सलियों से हो गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 4 नक्सली नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा, एरिया कमेटी मेंबर पालो पोड़ियम, माड़वी कोसा और पीएम जुगलो वंजाम को मार गिराया था। इसके बाद जवानों ने 18 जनवरी को दो और नक्सली को मार गिराया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story