Begin typing your search above and press return to search.

CG Naxalite News: CG में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर घोषित था 65 लाख का इनाम

37 Naxali Ne Kiya Surrender: दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ओर से नक्सल विरोधी अभियान और सरकार की ओर से पुनर्वास निति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दंतेवाड़ा जिले में 27 इनामी सहित 37 नक्सलियों ने आत्मसर्पण (37 Naxali Ne Kiya Surrender) किया है। सभी ने DRG कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाले हैं।

CG Naxalite News: CG में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर घोषित था 65 लाख का इनाम
X

CG Naxalite News

By Chitrsen Sahu

37 Naxali Ne Kiya Surrender: दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ओर से नक्सल विरोधी अभियान और सरकार की ओर से पुनर्वास निति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दंतेवाड़ा जिले में 27 इनामी सहित 37 नक्सलियों ने आत्मसर्पण (37 Naxali Ne Kiya Surrender) किया है। सभी ने DRG कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाले हैं।

27 इनामी सहित 37 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण

छत्तीसगढ़ में अब नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 27 नक्सलियों पर 65 लाख रूपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि सभी 37 नक्सलियों ने रविवार को दंतेवाड़ा DRG कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सरेंडर किया है।

लाखों रुपए के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इंद्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके के नक्सली शामिल है। 37 नक्सलियों में से 4 नक्सलियों पर 8-8 और एक नक्सली पर 5 लाख का इनाम घोषित था।

बस्तर रेंज IG सामने आया बयान

बस्तर रेंज IG सुन्दरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन बस्तर में स्थायी शांति, गरिमा और समग्र प्रगति की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभर रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रषिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।

ये है आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की लिस्ट

1. कुमली उर्फ अनिता मण्डावी - कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड (08 लाख रूपये ईनामी)।

2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम - कंपनी नम्बर 10 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।

3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी - कंपनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।

4. भीमा उर्फ जहाज कलमू - कंपनी नम्बर 02 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।

5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े - एसीएम आमदई एरिया कमेटी (05 लाख रूपये ईनामी)।

6. कुमारी मुन्नी कर्मा - प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।

7. लक्ष्मी अटामी - प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।

8. कृष्णा पदामी - पल्लेवाया पंचायत मिलिषिया कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।

9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला - ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।

10. दशरू डोडी - बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।

11. नंदू मंडावी - गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।

12. विज्जा मिच्चा - कोलनार आरपीसी मिलिषिया अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।

13. हिड़मे कुहड़ाम - मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।

14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01लाख रूपये ईनामी)।

17. बुधराम माड़वी - पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।

18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती - एलओएस सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

19. सुकलू कड़ियाम - गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।

20. टाकलू उर्फ अजय कष्यप - आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

21. बामन मण्डावी - हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।

22. अर्जुन कंुजाम - भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

23. कुमारी सोमारी परसा - इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

24. विजय ओयाम - इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

25. फुलमती उर्फ शांति वेको - भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।

26. नितेष उर्फ बदरू अलामी - कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।

27. सुखराम कुहड़ाम - जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।

28. मारा राम लेकाम - मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)।

29. हेमला बुगुर - ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य (निरंक)।

30. बबलु ओयाम - बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य (निरंक)।

31. मंगडू लेकाम - डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।

32. बामन उर्फ साई कुंजाम - डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष (निरंक)।

33. मल्ला बारसे - रेवाली पंचायत संघम सदस्य (निरंक)।

34. पाण्डू ताती - ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य (निरंक)।

35. नंदा मड़काम - ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।

36. श्रीमती देवे मड़काम - ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।

37. लिंगा कुंजाम - अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।

Next Story