Begin typing your search above and press return to search.

CG Naxal Surrender News: पुलिस को बड़ी सफलता, 17 लाख की हार्डकोर महिला नक्सली ने किया सरेंडर, पुलिस हमले में संलिप्त...

CG Naxal Surrender News: जिला पुलिस व सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से लगातार संवाद, संपर्क व प्रेरणा के माध्यम से नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान जारी है। इसी के तहत हार्डकोर महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।

CG Naxal  Surrender News: पुलिस को बड़ी सफलता, 17 लाख की हार्डकोर महिला नक्सली ने किया सरेंडर, पुलिस हमले में संलिप्त...
X
By Sandeep Kumar

CG Naxal Surrender News: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी तरूणा ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित महिला माओवादी पर 17 लाख का इनाम घोषित था। कमला सोड़ी 2011 से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से जुड़ी थी। इस दौरान कमला ने विभिन्न दंडकारण्य क्षेत्र व एमएमसी जोन में संगठनात्मक व हिंसक गतिविधियों में शामिल रही।

टीम केसीजी पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे है व समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।

सरेंडर माओवादी कमला सोड़ी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन) से संबंधित कैडर रही है।

वह संगठन की सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत थी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा उस पर कुल 17 लाख का संयुक्त इनाम घोषित किया गया था। कमला सोड़ी मूल रूप से ग्राम अरलमपल्ली तहसील कोंटा जिला सुकमा की निवासी है और वर्ष 2011 से माओवादी संगठन से जुड़ी थी। वह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गोंदिया जिला) और मध्य प्रदेश के सीमावतऍ क्षेत्रों में सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थी।

सुरक्षा बलों के प्रयासों का परिणाम

सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान, ग्रामीण अंचलों में चलाए जा रहे विकास कार्यों, सड़क और परिवहन सुविधाओं के विस्तार, पानी-बिजली-नेटवर्क की उपलब्धता, तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों में बढ़ते विश्वास और सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनसंपर्क व संवाद कार्यक्रमों का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। इन प्रयासों से प्रेरित होकर कमला सोड़ी ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए मुख्यधारा में लौटने और समाज के साथ जीवनयापन का निर्णय लिया।

प्रोत्साहन राशि

आत्मसमर्पित महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की "नक्सलवाद उन्मूलन नीति" के अंतर्गत 50,000 की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, शासन की पुनर्वास नीति-2025 के तहत अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय पत्र व्यवहार की जा रही है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story