Begin typing your search above and press return to search.

CG Naxal News: नक्सलियों ने छुपाकर रखे थे 46 लाख नगदी, जवानों ने जब्त किया लैपटाॅप, मोबाइल समेत कई विस्फोटक सामान...देखें वीडियो

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सलियों द्वारा डम्प नगदी, मोबाइल, लैपटाॅप समेत अन्य हथियार को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है।

CG Naxal News: नक्सलियों ने छुपाकर रखे थे 46 लाख नगदी, जवानों ने जब्त किया लैपटाॅप, मोबाइल समेत कई विस्फोटक सामान...देखें वीडियो
X
By Sandeep Kumar

CG Naxal News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुये नक्सलियों के द्वारा डम्प कर रखे 46 लाख नगदी को बरामद किया गया है। साथ ही सर्चिंग में कई विस्फोटक सामान भी मौके से जब्त किया गया।

दरअसल, पिछले दिनों सरेंडर नक्सलियों से पूछताछ की गई थी। इस दौरान पता चला कि धमतरी-गरियाबंद-नुआपाडा के शीर्ष लीडरों द्वारा गरियाबंद के थाना मैनपुर, ग्राम बडेगोबरा स्थित सांपसाटी के जंगल में बड़ी मांत्रा में डम्प रखा गया है।

इस सूचना पर गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम और डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम जंगल के लिए रवाना हुई। 28 फरवरी को जंगल में सर्च करने पर पहाड़ियों में माओवादियों द्वारा डम्प सामान बड़ी मात्रा में जब्त किया गया।

सर्चिंग के दौरान डम्प कर रखी गई नोटो के बंडल 46,31,500 नगदी, भरमार बंदूक, भरमार राउंड, सुरका रायफल, 32 नग बीजीएल सेल, लैपटाॅप, 2 नग मोबाइल, 10 नग इंसास राउण्ड, 11 नग एसएलआर राउण्ड, 45 नग एके 47 राउंड, डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामगी जब्त की गई।


यह कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम व डीआरजी जिला धमतरी के द्वारा की गई। बता दें कि जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा पिछले 2 वर्षो से नक्सल उन्मूलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास योजना चलाई जा रही है। जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र मे सक्रिय रहे धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों को खत्म करने व सरेंडर कराने में लगातार सफलता मिली है। इसी के साथ नक्सलियों के डम्प को भी बरामद किया गया।





Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story