CG Narayanpur News: कांग्रेस नेता की हत्या, मोहल्ले में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

CG Narayanpur News: कांग्रेस नेता की हत्या, मोहल्ले में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप
X

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष व परिवहन संघ के सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है। हत्यारे एक से ज्यादा थे। घटना के बाद आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात सोमवार की है। विक्रम बैस जब नारायणपुर के बखरूपारा में उपस्थित थे। इसी दौरान कुछ हमलावर मोहल्ले में आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई।

मोहल्ले को लोगों को जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो सभी मौके पर पहुंचे। सड़क पर लहूलुहान हालत में मृत विक्रम पड़ा था। लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बदमाशों ने तीन गोली कांग्रेस नेता को मारी। पुलिस मामले में जगह जगह घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, कांग्रेस नेता को गोली क्यों मारी गई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड का खुलासा हो पाएगा।

Tags

Next Story