Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा बजट सत्र 2026: CG के सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के बाद भी सिस्टम अब तक नहीं हुआ दुरुस्त, स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन में ये दी जानकारी...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: प्रदेशव्यापी युक्तियुक्तकरण अभियान के बाद भी छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में आजतलक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाया है। जिस अनुपात में शिक्षकों की स्कूलों में पदस्थापना की जानी है, वह अब भी पूरा नहीं है। पढ़िए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सदन में क्या जवाब दिया।

विधानसभा बजट सत्र 2026: CG के सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के बाद भी सिस्टम अब तक नहीं हुआ दुरुस्त, स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन में ये दी जानकारी...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।13 मार्च 2026| प्रदेशव्यापी युक्तियुक्तकरण अभियान के बाद भी छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में आजतलक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाया है। जिस अनुपात में शिक्षकों की स्कूलों में पदस्थापना की जानी है, वह अब भी पूरा नहीं है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अभी भी अधिकांश स्कूलों में छात्रों की दर्ज संख्या के अनुपात में उनको पढ़ाने के लिए शिक्षकों की कमी है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी है।

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य में कई ऐसी सरकारी स्कूलें जहां, छात्र-शिक्षक अनुपात के नियमों व मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है,या फिर यह भी कह सकते हैं,इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया, नियमानुसार 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना जरूरी है। प्रदेश के सभी स्कूलों में यह व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह के सवाल के जवाब में मंत्री ने सदन में जानकारी दी। विधायक राघवेंद्र सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री से पूछा, क्या राज्य के हर स्कूल में शिक्षक-छात्र अनुपात के नियम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पढ़िए स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

विधायक राघवेंद्र सिंह ने सवाल उठाया, क्या सरकार इस संबंध में कोई आदेश जारी करेगी और शिक्षकों की नई भर्ती करेगी, ताकि सभी स्कूलों में निर्धारित अनुपात लागू किया जा सके। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जवाब में स्वीकार किया कि फिलहाल सभी स्कूलों में यह मानक पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि सरकार इस दिशा में स्थिति सुधारने के लिए प्रयास कर रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story