Begin typing your search above and press return to search.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल कैद

CG Janjgir News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल कैद
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

जांजगीर। 5 अप्रैल 2026|शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) मुकेश कुमार तिवारी के न्यायालय ने आरोपी विकास भारद्वाज को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 50,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक (एफटीसी) योगेश गोपाल के अनुसार, मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 14 सितंबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बोरसी निवासी विकास भारद्वाज को साल 2021 से जानती थी। आरोपी ने प्यार और शादी का वादा कर 8 अक्टूबर 21 को पीड़िता के घर में उसकी मर्जी के बिना पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने 11 मई 24 को 100 रुपए के स्टांप पेपर पर नोटरी करवाकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार किया और अपने घर बोरसी ले गया। वहां 4-5 दिन पत्नी की तरह रखने के बाद वह उसे वापस छोड़ गया और काम के बहाने बाहर चला गया। पामगढ़ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 376 (2) (एन), 4, 506 और 323 भादवि के तहत मामला दर्ज किया था। सहायक उपनिरीक्षक राम दुलार साहू द्वारा विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में पेश किया गया।

अभियोजन पक्ष की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने पाया कि आरोपी ने शादी का झूठा दिखावा और कानूनी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पीड़िता का यौन शोषण किया। परिणामस्वरूप, न्यायालय ने उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story