Begin typing your search above and press return to search.

छुट्टी पर असमंजसः मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की 3 मार्च के अवकाश के बाद CG में अटकलें तेज, पढ़िये क्या कहा अफसरों ने

CG News: मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों, अधिकारियों को 3 मार्च को अवकाश घोषित कर दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों को छुट्टी को लेकर उम्मीदें बढ़ गईं है। कुछ कर्मचारी संगठन आज सरकार को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपने वाले हैं।

छुट्टी पर असमंजसः मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की 3 मार्च के अवकाश के बाद CG में अटकलें तेज, पढ़िये क्या कहा अफसरों ने
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 2 मार्च 2026| मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों, अधिकारियों को 3 मार्च को अवकाश घोषित कर दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों को छुट्टी को लेकर उम्मीदें बढ़ गईं है। कुछ कर्मचारी संगठन आज सरकार को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपने वाले हैं।

क्या कहते हैं कर्मचारी नेता

छत्तीसगढ़ कर्मचारी शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र राठौर का कहना है, 2 मार्च को होलिका दहन रात्रि 1 बजे के बाद होगा। होली दहन के बाद ही गुलाल रंग होली का उत्सव प्रारंभ हो जाता है। किंतु इस वर्ष 3 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण होने के कारण सुबह 9 बजे सूतक लग जाएगा तथा शाम 7 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा।

राज्य सरकार ने 4 मार्च को अवकाश घोषित किया है। ऐसी स्थिति में ग्रहण और होली की संभावनाओं को देखते हुए 3 मार्च को भी शासकीय कार्यालय अर्ध शासकीय कार्यालय एवं प्रतिष्ठानों में होली का अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। 2 मार्च एवं 4 मार्च के बीच 3 मार्च को कार्यालय प्रारंभ होने पर भी कार्यालय में सुनापन रहेगा न आम जनता कार्यालय जाएंगे ना कर्मचारी होली के खुमार से मुक्त होकर कार्यालय पहुंचेगे।

जेडी का यह कहना है

जेडी ने NPG से चर्चा करते हुते बताया राज्य शासन द्वारा तय कैलेंडरके अनुसार ही अवकाश की घोषणा की गई है। नियमो व निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story