रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: रद्द 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर। 8 अप्रैल 2026| SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की परेशानी कम होंगी।
इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के दौरान बिलासपुर से होकर कई समर स्पेशल ट्रेनें भी गुजरेंगी। इनमें पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल, बुधवार को पटना से चर्लपल्ली के लिए रवाना होगी। इसे 15-15 फेरों के लिए चलाया जा रहा है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा AKT स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग NI कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई यात्री ट्रेनों को अब रिस्टोर किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह बहाली निर्धारित अवधि के दौरान चरणबद्ध रूप से की गई है |
निर्धारित समय पर चलेंगी ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है, री-स्टोर की गई सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी। भीषण गर्मी में रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल कर यात्रियों की दिक्कतें बढ़ा दी थी। दैनिक रेलयात्री संघ ने लगातार ट्रेनों को निरस्त करने पर नाराजगी जताई थी।
साथ ही यात्रियों को होने वाली असुविधा को उजागर किया था। यही वजह है कि अब रेलवे ने यात्री सुविधा के चलते यह फैसला लिया है।
पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल आज से
इधर गर्मी के दौरान बिलासपुर से होकर कई समर स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें से पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन आज यानी 8 अप्रैल को पटना से चर्लपल्ली के लिए रवाना होगी। इसे 15-15 फेरों के लिए चलाया जा रहा है।
दरअसल समर सीजन में नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसके चलते यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। कई गाड़ियों में नो रूम की स्थिति बन गई है। पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 27 मई तक 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना से हर सोमवार और बुधवार को रवाना होगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03254 बुधवार को और 03255 हर शुक्रवार को चर्लपल्ली से चलेगी। 22 कोच वाली यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया सहित गया, रांची और नागपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।
13 से चलेगी तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति
इसी क्रम में तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के बीच भी 7 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति से 13 अप्रैल से 25 मई तक हर सोमवार और गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल से 16 अप्रैल से 28 मई तक हर गुरुवार को रवाना होगी।
24 कोच वाली यह ट्रेन भी बिलासपुर जोन के चारों प्रमुख स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहरेगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।
रिस्टोर की गई ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को – 08 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक के लिए रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को – 08 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को – 08.अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को – 09 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू को – 08 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू को – 09 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैलल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर को – 08 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को – 09 अप्रैल .2026 से 10. अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को – 08 अप्रैल 2026 से 09.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को – 08 अप्रैल .2026 से 09.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को – 08 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को – 08 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनों को किया गया रिस्टोर
- गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को – 08 अप्रैल .2026 से 09.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलेगी |
- गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को – 08.अप्रैल 2026 से 09.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार झारसुगुड़ा से गोंदिया तक चलेगी |
-
Home
-
Menu
