Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षकों की खबर: छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशन निर्धारण के लिए 20 वर्ष अर्हकारी सेवा नियम लागू की जाए, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा...

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान बजट 2026 में संविलियन पूर्व की सेवा को पेंशन हेतु मान्य करते हुए पेंशन निर्धारित करने का प्रावधान होना चाहिए।

शिक्षकों की खबर: छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशन निर्धारण के लिए 20 वर्ष अर्हकारी सेवा नियम लागू की जाए, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।22 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान बजट 2026 में संविलियन पूर्व की सेवा को पेंशन हेतु मान्य करते हुए पेंशन निर्धारित करने का प्रावधान होना चाहिए। टीचर्स एसोसिएशन ने बिलासपुर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का हवाला दिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा, याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है, पेंशन एक कल्याणकारी योजना है तथा यह सेवाओं के बदले दिया जाने वाला स्थगित पारिश्रमिक है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि संविलियन से पूर्व याचिकाकर्ताओं द्वारा दी गई दीर्घकालीन सेवाओं को अप्रासंगिक मानकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

उच्च न्यायालय ने यह निर्देश भी दिया है कि सेवा की निरंतरता, किए गए कर्तव्यों की प्रकृति, वेतन का स्रोत, प्रशासनिक नियंत्रण तथा संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 16 के अंतर्गत समानता के संवैधानिक सिद्धांतों को अनिवार्य रूप से ध्यान में रखा जाना चाहिए, इसी आधार पर संविलियन के पूर्व की सेवा को पेंशन हेतु मान्य किया जावे। इस संबंध में मुख्यसचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, सचिव शिक्षा व संचालक लोकशिक्षण को मांगपत्र व न्यायालयीन तथ्य दिया गया है। 1 लाख 50 हजार एल बी संवर्ग के शिक्षक परिवार को इंतजार है।


छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशन निर्धारण के लिए 20 वर्ष अर्हकारी सेवा नियम लागू की जाए

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहु, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेंद्र यदु, डॉक्टर कोमल वैष्णव, उदय मुदलियार, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने कहा है, केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश सरकार व उत्तराखंड सरकार की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी पेंशन निर्धारण के लिए 33 वर्ष अर्हकारी सेवा के स्थान पर 20 वर्ष अर्हकारी सेवा होने पर 50 % पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे।

30 हजार सहायक शिक्षक पदोन्नति एवं क्रमोन्नति से वंचित है, पदोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की थीम पर 5 वर्ष के अनुभव को एक बार (वन टाइम रिलैक्सेशन) शिथिल करते हुए 3 वर्ष किया गया था इसी तरह क्रमोन्नति/समयमान हेतु निर्धारित 10 वर्ष की सेवा को एक बार (वन टाइम रिलैक्सेशन) शिथिल करते हुए 5 वर्ष किया जाए।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story