सावधान ! CG में हॉलमार्क वाले भी आ गया नकली सोना, एक कारोबारी बच गया ठगी से

सावधान ! CG में हॉलमार्क वाले भी आ गया नकली सोना, एक कारोबारी बच गया ठगी से
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG News: स्वर्ण आभूषणों के लिए अब हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया गया है। माना जाता है कि हॉलमार्क वाले सोने के जेवर असली हैं और गारंटीड है। इसके विपरीत अब बाजार में नकली सोना को भी हॉलमार्क दिखा कर बेचने का प्रयास किया गया है। एक सराफा कारोबारी ऐसी ही ठगी से बच निकला।

बिलासपुर।13 अप्रैल 2026| एक दंपत्ति ने सराफा बाजार में हॉलमार्क युक्त नकली सोना को खपाने की कोशिश की है। सतर्क कारोबारी की वजह से इसका भंडाफोड़ हो गया है। ठग दंपत्ति मौके से तो फरार हो गया, लेकिन सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। नकली सोने के टॉप्स और अंगूठी भी बरामद कर ली गई है।

नकली सोने के जरिए ठगी की कोशिश शहर के बीच बाजार में की गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जलेश कुमार आहिरे निवासी यदुनंदन नगर तिफरा अभी सदरबाजार के लीला ज्वेलर्स में मैनेजर है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल की शाम एक महिला दुकान पर आई और अपना नाम पूनम वर्मा बताया।

महिला ने अपने पास रखे टॉप्स और अंगूठी को 18 कैरेट सोना बताकर उन्हें बदलने की बात कही। आभूषण देखने के बाद संदेह होने पर ज्वेलर्स ने तत्काल मशीन से जांच की। उसमें नकली होने की पुष्टि हो गई। जांच करते देख कर पति- पत्नी बहाने से बाहर निकल गए। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज देख कर आसपास देखने पर वह महिला अपने पति और बच्चे के साथ सदर बाजार में ही मिल गई। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान पूनम वर्मा और उसके पति संजय वर्मा (निवासी ग्राम भूलनपुर, थाना मडवाहीह, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। इनसे 18 कैरेट 750 हॉलमार्क अंकित नकली सोने के एक जोड़ी टॉप्स (वजन 4 ग्राम 230 मिलीग्राम) और एक अंगूठी (वजन 3 ग्राम 100 मिलीग्राम) मिली है। दोनों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

Tags

Next Story