CG Me Aaj Ka Mausam: शीत लहर से कांपे लोग: अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी, इन तीन संभाग में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahge: रायपुर: पूरा छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़के की ठंड की चपेट में है, जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर न सिर्फ तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है, बल्कि शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahge)।
तीन संभाग में शीत लहर चलने की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं अगले 24 घंटे के लिए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अगले 48 घंटे बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
घास पर जमी ओस की बूंदे बन रही बर्फ
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, अंंबिकापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मैनपाट में इन दिनों ठंड का सितम जारी है। मैनपाट में ठंड का कहर कितना है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ बन जा रही है। वहीं लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया है। यहां का अधिततम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 52. डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पेंड्रा में न्यूमतम तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है और मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चला गया है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
