CG Me Aaj Ka Mausam: प्रदेशवासी रहे सावधान! 16 जिलों में आकाशाीय बिजली गिरने की चेतावनी, गरज चमक के साथ पड़ेंगी बौछारे

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega : रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को अगले दो दिन सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में गरज चमक के साथ ही आकाशाीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर, नारायणपुर, रायगढ़, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, और बलौदा बाजार सहित छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश भी देखी जा सकती है।
आज कहीं-कहीं पर हो सकती है रिमझिम बारिश
मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर रिमझिम बारिश भी हो रही है, जिससे की मौसम में ठंडक आ गई है और मौसम भी सुहाना हो गया है।
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। रविवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। राजनांदगांव में रविवार को 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ ही सोमवार को भी बूंदाबांदी का दौर जारी है।
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 21 सितंबर तक 1067.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बलरामपुर में सामन्य से 55 प्रतिशत ज्यादा 1472.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 495.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के 4 जिलों का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
