Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: बारिश का कहर लगातार जारी: 3 दिन अति भारी बारिश की चेतावनी, 5 जीलों के लिए येलो अलर्ट जारी

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों बारिश के कहर का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी बारिश से कोई भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली, जाने अपने जिले के मौसम का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों बारिश के कहर का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी बारिश से कोई भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें बीजापुर,दंतेवाड़ा,बस्तर, नारायणपुर और सुकमा शामिल है। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अगले तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव वाला क्षेत्र

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में 2 सितंबर से एक और नया कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखी जा रही है। फिलहाल अगले दिन दिनों तक मौसम इसी तरह से रहेने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 31 अगस्त तक 933.2 मिलीमीटर बारिश होने थी, लेकिन अनुमान से 4 प्रतिशत कम 900 मिलीमीटर बारिश हुई है। बलरामपुर में अब तक सामान्य से 61 प्रतिशत ज्यादा 1266.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा मे सामान्य से 50 प्रतिशत कम 427.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के चार जिले बाढ़ की चपेट में

छत्तीसगढ़ के चार जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। नदी नालों में आई बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा मकान ढह गए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है। चारों जिलों में राहत शिविर लगाया गया है। जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को रखा गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story