CG Me Aaj Ka Mausam: तीन दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड: इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। उन्हें कभी ठंडी तो तभी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने तीन दिन बाद ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। साथ ही कई जिलों में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते है कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
शीत लहर चलने की चेतावनी जारी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंडी और बढ़ेगी। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
ठंडी में गर्मी का एहसास
बता दें कि पिछले 3 से 4 दिन में छत्तीसगढ़ के तामपान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण ठंड में कमी आई है और लोगों को ठंडी में गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके अलावा पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और रायगढ़ में सुबह के वक्त कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही यहां भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान रायपुर के माना में 31.2 और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 09.09 रिकॉर्ड किया गया है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
