CG Me Aaj Ka Mausam: हवा के झोंकों और साफ आसमान से गिरा पारा: उत्तरी CG में चलेगी शीत लहर, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है, जिसके कारण रात के ठंड में कमी आएगी। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausam

अगले 24 घंटों तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलेगी, जिसके कारण लोगों को सुबह और रात के वक्त ठंड का ऐहसास होगा। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है, जिसके कारण रात के ठंड में कमी आएगी।
तापमान सामान्य से नीचे रहा तापमान
ठंडी हवा के झोकों और साफ आसमान के कारण छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि सरगुजा संभाग में शीत लहर देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान दुर्ग और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा। वहीं अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा।
ठंड से बचने लोग ले रहे अलाव का सहारा
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिली है। अचानक से तापमान में गिरावट आने की वजह से कई जिले शीत लहर से प्रभावित रहे और अभी भी कई जिलों में शीत लहर चल रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब लोग ठंड की वजह से सुबह और शाम में अपने घर से निकलने में कतरा रहे हैं।