CG Me Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं के कारण गिरा पारा: आउटर इलाकों में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड, अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
उत्तर दिशा से आ रही हवा के कारण गिरेगा तापमान
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन में तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा की ओर से ठंडी हवा आ रही है, जिसकी वजह से तापमान गिरेगा और ठंड में बढ़ोतरी भी होगी।
कैसा रहा पिछले 24 घंटे का तापमान
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे का मौसम सामान्य रहा। लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट आई है, जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान सबसे ज्यादा रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में भी रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबिकापुर का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा की ओर से ठंडी हवा आ रही है, जिसकी वजह से तापमान गिरेगा और ठंड में बढ़ोतरी भी होगी।
10-12 दिन की देरी से लौटा मानसून
मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा एक्टिव था। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 28 मई से ही हो गई थी। वरना ऐसे में मानसून 10 जून तक छत्तीसगढ़ में एंट्री करता था। मानसून के समय से पहले पहुंचने का असर भी देखने को मिला है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस बार मानसून 10-12 दिन की देरी से लौटा।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
