Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: तापमान में गिरावट के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिन चलेगी शीत लहर, घर से निकलने से पहले जाने मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausam: तापमान में गिरावट के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिन चलेगी  शीत लहर, घर से निकलने से पहले जाने मौसम का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले दो दिनों के अंदर तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिसके कारण ठंड बढेगी। इसी के साथ ही मौसम भी शुष्क रहेगा। साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आसमान साफ रहेगा और धूप खिला रहेगा।

अगले तीन दिन शीत लहर चलने की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान ठंडी हवा चलेगी, जिसके कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी साफ रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

सावधानी बरतने की भी सलाह

मौसम विभाग (IMD) ने जहां एक ओर सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर सहित कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो वहीं दूसरी ओर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। आवश्यक काम होने पर घर से गर्म कपड़े पहनकर निकलने की अपील की है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story